1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोम ओलंपिक में फ्रांस के खिलाफ गोल दागने वाले पी के बनर्जी की हालत गंभीर

रोम ओलंपिक में फ्रांस के खिलाफ गोल दागने वाले पी के बनर्जी की हालत गंभीर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 03, 2020 03:39 pm IST,  Updated : Mar 03, 2020 03:39 pm IST

पिछले एक महीने से सीने में संक्रमण की परेशानी से जूझ रहे भारत के महान फुटबालर पी के बनर्जी की हालत गंभीर हो गयी है जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर (जीवन रक्षा प्रणाली) पर रखा गया है। 

रोम ओलंपिक में फ्रांस...- India TV Hindi
रोम ओलंपिक में फ्रांस के खिलाफ गोल दागने वाले पी के बनर्जी की हालत गंभीर Image Source : PK BANERJEE/TWITTER

कोलकाता। पिछले एक महीने से सीने में संक्रमण की परेशानी से जूझ रहे भारत के महान फुटबालर पी के बनर्जी की हालत गंभीर हो गयी है जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर (जीवन रक्षा प्रणाली) पर रखा गया है। परिवार के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ उन्हें सोमवार की शाम को वेंटिलेटर पर रखा गया है और चिकित्सकों ने एंटीबायोटिक दवाएं दी है। उनकी स्थिति नाजुक है।’’

इन 83 वर्षीय पूर्व भारतीय कप्तान को छह फरवरी को दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों का एक पैनल एशियाई खेल 1962 की स्वर्ण पदक विजेता टीम के सदस्य की देख रेख कर रहा है। विशेषज्ञों के इस पैनल में न्यूरोसर्जनों की टीम भी शामिल है।

बनर्जी ने भारत की ओर से 84 मैचों में 65 गोल किये। फीफा आर्डर ऑफ मेरिट (2004) से सम्मानित इस पूर्व फुटबालर को अर्जुन और पद्मश्री पुरस्कार भी मिले हैं। उन्होंने 1960 रोम ओलंपिक में भारतीय फुटबाल टीम की कप्तानी की और फ्रांस के खिलाफ 1-1 से ड्रा मुकाबले में गोल किया था। उन्होंने इससे पहले 1956 मेलबर्न ओलंपिक में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था और क्वार्टर फाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ 4-2 की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल