1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लुइस हेमिल्टन ने 5वीं बार जीता फॉर्मूला-1 खिताब, शूमाकर के रिकॉर्ड से दो खिताब पीछे

लुइस हेमिल्टन ने 5वीं बार जीता फॉर्मूला-1 खिताब, शूमाकर के रिकॉर्ड से दो खिताब पीछे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 29, 2018 04:04 pm IST,  Updated : Oct 29, 2018 04:04 pm IST

फॉर्मूला-1 के इतिहास में हेमिल्टन एफ-1 खिताब को पांच बार अपने नाम करने वाले तीसरे रेसर बन गए हैं। 

लुइस हेमिल्टन- India TV Hindi
लुइस हेमिल्टन

मेक्सिको सिटी: मर्सिडीज के रेसर लुइस हेमिल्टन ने मेक्सिको ग्रांप्री रेस में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ अपने करियर के पांचवें फॉर्मूला-1 खिताब पर कब्जा जमा लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, फॉर्मूला-1 के इतिहास में हेमिल्टन एफ-1 खिताब को पांच बार अपने नाम करने वाले तीसरे रेसर बन गए हैं। हेमिल्टन से पहले अर्जेंटीना के दिग्गज जुआन मैनुएल फांगियो के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हालांकि, वह जर्मनी के रेसर माइकल शूमाकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने से दो खिताब पीछे हैं। शूमाकर ने सात बार एफ-1 का खिताब को अपने नाम किया है। 

मेक्सिको ग्रांप्री रेस में सबसे कम उम्र में फॉर्मूला-रेसर बनने वाले रेडबुल टीम के रेसर ने जीत हासिल की। उन्होंने हेमिल्टन के पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। 

हेमिल्टन को पांचवां एफ-1 खिताब जीतने के लिए मेक्सिको ग्रांप्री में सातवां स्थान हासिल करने की दरकार थी, लेकिन उन्होंने अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर इस रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। 

अपनी खिताबी जीत के बाद हेमिल्टन ने कहा, "यह बहुत ही अजीब एहसास है। यह जीत मुझे काफी कड़ी मेहनत और कई रेसों से गुजरने के बाद मिली है। मैं उस कड़ी मेहनत का आभारी हूं और उन सभी लोगों का भी जो इस सफर में मेरे साथ रहे हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल