1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मर्सिडीज के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती हंगरी ग्रां प्री

मर्सिडीज के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती हंगरी ग्रां प्री

 Reported By: IANS
 Published : Aug 05, 2019 12:29 pm IST,  Updated : Aug 05, 2019 12:29 pm IST

मर्सिडीज टीम के ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने रेड बुल टीम के मैक्स वेस्र्टापेन को पछाड़ते हुए हंगरी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया है। 

मर्सिडीज के फॉर्मूला-1...- India TV Hindi
मर्सिडीज के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने जीती हंगरी ग्रां प्री Image Source : GETTY IMAGES

बुडापेस्ट| मर्सिडीज टीम के ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 ड्राइवर लुइस हेमिल्टन ने रेड बुल टीम के मैक्स वेस्र्टापेन को पछाड़ते हुए हंगरी ग्रां प्री का खिताब अपने नाम किया है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, हंगरी में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले हेमिल्टन ने अपने जीत के आंकड़े को सात तक पहुंचा दिया। इसके लिए हेमिल्टन को मर्सिडीज टीम की रणनीति का शुक्रिया अदा करना चाहिए।

जीत के बाद हेमिल्टन ने कहा, "माफ कीजिए, मैंने आपकी रणनीति पर शक किया। यह काफी लंबा था लेकिन हम जीतने में सफल रहे।" उन्होंने कहा, "मैं टीम का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया।"

यह हेमिल्टन की इस सीजन की आठवीं जीत है। उन्होंने अपनी कुल बढ़त को आगे पहुंचा दिया है और वह अपने छठे विश्व चैम्पियनशिप खिताब के काफी करीब आ गए हैं। ग्रीष्मकालीन ब्रेक के बाद एफ-1 सीजन बेल्जियन जीपी के साथ शुरू होगा जो 30 अगस्त से एक सितंबर तक चलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल