1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लिवरपूल पर करिश्माई जीत के बाद बोले लियोनल मेसी- हमें सबसे अधिक एकजुट होने की जरूरत है

लिवरपूल पर करिश्माई जीत के बाद बोले लियोनल मेसी- हमें सबसे अधिक एकजुट होने की जरूरत है

 Reported By: IANS
 Published : May 02, 2019 06:00 pm IST,  Updated : May 02, 2019 06:00 pm IST

मेसी के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-0 से मात दी। 

लिवरपूल पर करिश्माई जीत के बाद बोले लियोनल मेसी- हमें सबसे अधिक एकजुट होने की जरूरत है- India TV Hindi
लिवरपूल पर करिश्माई जीत के बाद बोले लियोनल मेसी- हमें सबसे अधिक एकजुट होने की जरूरत है Image Source : AP

बार्सिलोना। करिश्माई फारवर्ड लियोनेल मेसी ने बुधवार रात यहां यूरोपीय चैम्पियंस लीग सेमीफाइनल के पहले लेग में स्पेनिश दिग्गज एफसी बार्सिलोना को जीत के दिलाने के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों और प्रशंसकों से एकजुट होने के लिए कहा। मेसी के दो गोलों की बदौलत बार्सिलोना ने अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मुकाबले में इंग्लिश क्लब लिवरपूल को 3-0 से मात दी। 

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मेसी के हवाले से बताया, "हम जानते है कि एनफील्ड पर खेलना मुश्किल होगा। हमने आज जिस तरह से मैच खेला उससे बहुत खुश हैं।" मेसी ने माना कि लिवरपूल ने उनकी टीम को कड़ी टक्कर दी। उन्होंने कहा, "हमने उनका खेल खेला। लिवरपूल ने तेजी और लय दिखाई जबकि हमने गेंद को अपने नियंत्रण में रखकर विपक्षी टीम को दौड़ाया।"

मेसी ने कहा, "हम पहले हाफ में बेहतर टीम थे, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने हम पर दबाव बनाया और हम अपने हाफ से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन हम गोल करने में कामयाब रहे और इससे हमें फायदा मिलेगा।"

मेसी ने टीम को दूसरे लेग में एकजुट होकर खेलने के लिए भी कहा, "हम इस सीजन के ऐसे पड़ाव पर हैं जब हमें सबसे अधिक एकजुट होने की जरूरत है : खिलाड़ियों और प्रशंसकों को। हमें इसे एकसाथ लेकर आगे बढ़ना है, अधिक समय नहीं बचा है हमें एकसाथ आना होगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल