1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी फ्री किक ने उन्हें बनाया अर्जेटीना का सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबालर

मेसी फ्री किक ने उन्हें बनाया अर्जेटीना का सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबालर

 Written By: IANS
 Published : Jun 22, 2016 05:27 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 05:27 pm IST

गेब्रिएल बातिस्तुता के 54 गोलों के रिकार्ड को तोड़ते हुए लियोनेल मेसी अर्जेटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं।

lionel messi- India TV Hindi
lionel messi

हॉस्टन: गेब्रिएल बातिस्तुता के 54 गोलों के रिकार्ड को तोड़ते हुए लियोनेल मेसी अर्जेटीना के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबाल खिलाड़ी बन गए हैं। मेसी ने यह मुकाम हासिल करने पर खुशी जताई है और समर्थन देने के लिए अपने टीम के खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया है। एनआरजी स्टेडियम में कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण के सेमीफाइनल में अर्जेटीना ने अमेरिका को 4-0 से हार दिया। इस मैच में 32वें मिनट में मेसी ने फ्री किक से गोल कर अपने गोलों की संख्या 55 करते हुए बातिस्तुता के रिकार्ड को तोड़ा।

 

5 बार विश्व के सर्वश्रेष्ठ फुटबाल खिलाड़ी का खिताब अपने नाम कर चुके मेसी पांच गोलों के साथ कोपा अमेरिका में इस साल सबसे आगे चल रहे हैं। मेसी का मकसद 23 साल बाद देश को कोपा अमेरिका का खिताब दिलाना है।

मेसी ने कहा, "हम पहले दिन से शानदार खेल रहे हैं, इसलिए हम फाइनल खेलने के हकदार हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल