1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. La Liga : मेसी के 2 गोलों से बार्सिलोना ने एल्च को 3-0 से हराया

La Liga : मेसी के 2 गोलों से बार्सिलोना ने एल्च को 3-0 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Feb 25, 2021 04:50 pm IST,  Updated : Feb 25, 2021 04:50 pm IST

इससे पहले बार्सिलोना और एल्च के बीच पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित रहा था और दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी।

La Liga, Barcelona, Messi - India TV Hindi
Messi  Image Source : AP

लियोनल मेसी के दो गोलों से एफसी बार्सिलोना ने एल्च को स्पेनिश लीग ला लीगा फुटबॉल टूर्नामेंट में 3-0 से हरा दिया। सामाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोएमैन ने मैच से पहले प्रेस वार्ता में बताया था कि एल्च के साथ तथा शनिवार को सेविला के साथ होने वाला मुकाबला टीम के खिताब जीतने के मौके के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा और वह इन मुकाबले के लिए टीम में परविर्तन करने की कोशिश करेंगे।

इससे पहले बार्सिलोना और एल्च के बीच पहले हॉफ तक मुकाबला गोल रहित रहा था और दोनों टीमें गोल नहीं कर सकी थी।

यह भी पढ़ें-  IND vs ENG : ऋषभ पंत को नहीं हुआ विश्वास जब जो रूट ने पहली गेंद पर उन्हें दिखाया पवेलियन का रास्ता, देखें वीडियो

 

लेकिन बार्सिलोना की तरफ से मेसी ने दूसरे हॉफ में आक्रामक खेल का परिचय दिया और 48वें मिनट में पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।

इसके बाद बार्सिलोना बढ़त को मजबूत करने की कोशिश करती रही और मेसी ने एक बार फिर 68वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी।

यह भी पढ़ें- मेसी के दूसरा गोल करने के महज पांच मिनट के अंदर ही जॉर्डी एल्बा ने 73वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया।

बार्सिलोना ने मैच के अंतिम मिनट तक इस बढ़त को कायम रखा जबकि एल्च निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर पाया और उसे हार का सामना करना पड़ा।

बार्सिलोना इस जीत के बाद 24 मैचों में 50 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि रियाल मेड्रिड 52 अंकों के साथ दूसरे और एटलेटिको मेड्रिड 55 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल