1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी ने किया खुलासा, नेमार और रोनाल्डो समेत इन 6 फुटबॉलर को पसंद करता है उनका बेटा

मेसी ने किया खुलासा, नेमार और रोनाल्डो समेत इन 6 फुटबॉलर को पसंद करता है उनका बेटा

 Reported By: IANS
 Published : Apr 30, 2020 05:34 pm IST,  Updated : Apr 30, 2020 06:31 pm IST

बार्सिलोना के कप्तान और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि उनका बेटा थियोगा मेसी अन्य छह खिलाड़ियों के बारे में भी बात करते हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उन्हीं में से एक हैं।

Latest football lionel messi, cristiano ronaldo news update in hindi- India TV Hindi
Lionel Messi with His son Image Source : GETTY

बार्सिलोना| स्पेन के फुटबॉल क्लब बार्सिलोना के कप्तान और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने वाले स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने कहा है कि उनका बेटा थियोगा मेसी अन्य छह खिलाड़ियों के बारे में भी बात करते हैं और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी उन्हीं में से एक हैं।

मेसी ने मुंदो डीपोर्टिवो से कहा कि उनका बेटा जिन अन्य खिलाड़ियों के बारे में बात करता है, उनमें पेरिस सेंट जर्मेन के नेमार और कीलियन एम्बाप्पे और उनके बार्सिलोना क्लब के टीम साथी लुइस सुआरेज, एंटोनियो ग्रिजमैन तथा अटुर्रो विडाल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : डिएगो माराडोना ने ‘हैंड ऑफ गॉड’ से महामारी खत्म करने के लिए की प्रार्थना

मेसी ने कहा, " वह लुइस सुआरेज के बारे में बहुत बात करता है और पूछता है कि एंटोनियो ग्रिजमैन तथा विडाल में से किससे अच्छी दोस्ती है। वह उन्हें शुरूआत से ही पसंद करता है, उनके बालों के कारण।"

उन्होंने कहा, " वह, एम्बाप्पे, रोनाल्डो और नेमार के बारे में भी पूछता है। हां, थियागो उन्हें अच्छी तरह से जानता है। वह उन सबके बारे में बहुत सवाल पूछता है और उन्हें बहुत पसंद करता है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल