1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. गिरोना के खिलाफ दोस्ताना मैच में चमके लियोनेल मेसी, दागे इतने गोल

गिरोना के खिलाफ दोस्ताना मैच में चमके लियोनेल मेसी, दागे इतने गोल

 Reported By: IANS
 Published : Sep 17, 2020 07:29 pm IST,  Updated : Sep 17, 2020 07:29 pm IST

बार्सिलोना के लिए फिलिप कोटिन्हो ने 21वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाा दी। इसके बाद मेसी ने 45वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक उसे 2-0 से आगे कर दिया।  

Lionel Messi shines in friendly match against Girona, scored so many goals- India TV Hindi
Lionel Messi shines in friendly match against Girona, scored so many goals Image Source : AP IMAGE

मेड्रिड। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के दो गोलों की मदद से एफसी बार्सिलोना ने यहां खेले गए दोस्ताना मैच में गिरोना को 3-1 से हरा दिया। ईएसपीएन की रिपोर्ट के अनुसार, बार्सिलोना के कोच रोनाल्ड कोएमैन के मार्गदर्शन में बुधवार को खेला गया यह मैच प्रीसीजन का दूसरा दोस्ताना मैच था।

बार्सिलोना के लिए फिलिप कोटिन्हो ने 21वें मिनट में गोल करके टीम को बढ़त दिलाा दी। इसके बाद मेसी ने 45वें मिनट में गोल करके हाफ टाइम तक उसे 2-0 से आगे कर दिया।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : स्मिथ की वापसी सुनिश्चित करने के लिये राजस्थान रॉयल्स के साथ काम कर रहा है ऑस्ट्रेलिया

दूसरे हाफ के शुरू होते ही हालांकि सेमु सैज ने गोल करके गिरोना का खाता खोल दिया। लेकिन मेसी ने इसके बाद दूसरे हाफ की शुरुआत में 51वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागकर बार्सिलोना को 3-1 आगे रखते हुए जीत दिला दी।

बार्सिलोना को प्री सीजन में अब अपना तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को एल्चे के खिलाफ खेलना है। इसके बाद वह विलारियल के खिलाफ होने वाले मुकाबले से स्पेनिश लीग में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल