1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. प्रो कबड्डी लीग 2019, यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स मैच 5: जयपुर ने मुंबा को 19 प्वॉइंट से दी पटखनी

प्रो कबड्डी लीग 2019, यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स मैच 5: जयपुर ने मुंबा को 19 प्वॉइंट से दी पटखनी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 22, 2019 11:26 am IST,  Updated : Jul 22, 2019 08:49 pm IST

प्रो कबड्डी लीग 2019, यू मुंबा स्कोर बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स स्कोर मैच 5 कब कहां और कैसे देखें लाइव मैच

लाइव स्ट्रीमिंग VIVO प्रो कबड्डी,  ड्रीम 11 टीम, यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स सीजन 7 लाइव टीवी क- India TV Hindi
लाइव स्ट्रीमिंग VIVO प्रो कबड्डी,  ड्रीम 11 टीम, यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स सीजन 7 लाइव टीवी कब और कहां Gachibowli Indoor Stadium इंडोर स्टेडियम, हैदराबाद में मैच देखना है Image Source : PROKABADDI.COM

जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के सातवें सीजन के अपने पहले मैच में यू-मुंबा को सोमवार को 42-23 से हराकर लीग में अपनी शानदार शुरुआत की। यू-मुंबा की दो मैचों में यह पहली हार है। जयपुर के दीपक हुड्डा ने इस मैच में दोहरी उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पीकेएल में 25वीं बार सुपर-10 पूरा किया। इसके अलावा लीग में अपने 600 रेड प्वाइंट्स भी पूरे कर लिए।

8:29 PM दिपक हुड्डा ने आज के दिन 10 प्वॉइंट कमाए हैं। इसी के साथ जयपुर ने यह मुकाबला 42-23 से जीत लिया है।

8:27 PM मुंबा एक और बार ऑल आउट हुई। स्कोर 38-20 हो गया है। यहां से मुंबा का वापसी करना असंभव है।

8:20 PM दिपक हुड्डा डू और डाई रेड पर आए और टीम को एक प्वॉइंट दिलाकर ऑलआउट के खतरे से बचाया।

8:18 PM दूसरा टाइम आउट लिया गया है, स्कोर अब मुंबा 19 और पिंक पैथर 28 का हो गया है। अगर मुंबा को यहां वापसी करनी है तो उन्हें पैंथर को ऑल आउट करना ही होगा।

8:12 PM यु मुंबा ने दिपक नरवाल को डिफेंस में रोका, बढ़ते अब पिंक पैथर के पास 11 अंक की है।

8:09 PM दूसरे हाफ के 9वें मिनट में अभिषेक शिंह ने मुंबा को दिलाया एक प्वॉइंट और अगले ही रेड में दिपक को डिफेंस में रोकने के प्रयास में आउट भी हुए।

8:06 PM पिंक पैथर लगातार प्वॉइंट्स में बढ़ोत्री करते हुए स्कोर अब 25 और 14 का हो गया है।

7:56 PM पहले हॉफ का खेल समाप्त, पिंक पैंथर 22 और मुंबा 9।

7:55 PM पहला हाफ खत्म होने से पहले ऑल आउट हुए मुंबा की टीम, स्कोर 22-9 पहुंचा।

7:53 PM नीतिन रावाल और डोंग जियोन ली ने अपनी अपनी टीमों को एक-एक और प्वॉइंट दिलाया।

रोहित बलियान ने पीकेएल में अपना 500 वीं रेड पूरी की।

7:51 PM टाइम आउट के बाद मुंबा की अच्छी शुरुआत डोंग जियोन ली, ने अमित हुड्डा को टच कर दिलाया 5वां प्वॉइंट।

7:46 PM मुंबा के रोहित बलायिन विशाल के हाथों डिफेंस में पकड़े गए। स्कोर पहुंचा पिंक पैंथर 14 और मुंबा 4। मुंबा ने लिया पहला टाइम आउट।

7:45 PM संदीप नावाल ने मुंबई को रेड में हरिंदर को आउट कर दिलाया एक और प्वॉइंट।

7:44 PM दिपक हुड्डा ने इस बार रेड में पिंक पैथर को दिलाई सफलता, फैजल को आउट कर टिम को दिलाया एक और प्वॉइंट।

7:42 PM डू और डाई रेड में टैकल हुए रोहित बालियान, मुंबा 3 और पिंक पैथर 11।

7:42 PM दीपर नरवाल ने पिंक पैथर को इस बार दो प्वॉइंट दिलाए, रेड में सुरेंदर सिहं और युवा चांग को किया आउट।

7:41 PM मुंबा की एक और खराब रेड, डोंग जियोन ली अमित हुड्डा के हाथों टैकल हुए।

7:40 PM मुंबा ने अपना पहला सबस्टिट्यूट खिलाड़ी बुलाया, युवा चांग को की जगह कोर्ट में आए अभिषेक सिंह।

7:39 PM नीतिन ने दिलाया मुंबई को पांचवा प्वॉइंट, फज़ल अतरचली को किया आउट।

7:38 PM  यू मुंबा के रोहित बालियान इस बार चुकें और अमित हुड्डा के हाथों डिफेंस में पकड़े गए।

7:37 PM  डोंग जियोन ली ने खोला मुंबई का खाता और दिपक हुड्डा को आउट कर दिलाया टीम को पहला प्वॉइंट। स्कोर अब 3-1 चल रहा है।

7:36 PM पिंक पैंथर को इस बार दिपक नरवाल ने रेड में दिलाया प्वॉइंट, संदीप नरवाल को किया आउट।

7:35 PM इसके बाद मुंबा की तरफ से रोहित बालियान ने खाली रेड की।

7:34 PM जयपुर पिंक पैंथर की तरफ से दिपक हुड्डा ने पहली रेड की और हरिंदर कुमार और सुरेंदर सिंह को आउट किया।

7:30 PM यु मुंबा ने टॉस जीतकरकिया कोर्ट का चुनाव

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच कब खेला जाएगा?

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा।

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच कहां खेला जाएगा?

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच गाचीबावली स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जायेगा।

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 के 5वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 के 5वें मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक शाम 8:30pm बजे से लाइव देख सकेंगे।

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 का 5वां मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स Star Sports 1, Star Sports 1 HD  पर देख सकते हैं। 

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 के 5वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

यू मुंबा बनाम जयपुर पिंक पैंथर्स प्रो कबड्डी लीग 2019 के 5वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल