1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ब्राइटन को 2-1 से हराकर लिवरपूल शीर्ष पर मजबूती से कायम

ब्राइटन को 2-1 से हराकर लिवरपूल शीर्ष पर मजबूती से कायम

 Reported By: IANS
 Published : Dec 01, 2019 01:07 pm IST,  Updated : Dec 01, 2019 01:07 pm IST

मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन लिवरपूल ने 2019-20 चैम्पियंस लीग के एक मैच में शनिवार रात यहां ब्राइटन क्लब को 2-1 से हरा दिया। 

football- India TV Hindi
ब्राइटन को 2-1 से हराकर लिवरपूल शीर्ष पर मजबूती से कायम Image Source : AP

लिवरपूल (इंग्लैंड)| मौजूदा यूरोपीयन चैम्पियन लिवरपूल ने 2019-20 चैम्पियंस लीग के एक मैच में शनिवार रात यहां ब्राइटन क्लब को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के बाद लिवरपूल की टीम के 14 मैचों में 40 अंक हो गए हैं और अब वह दो बार की प्रीमियर लीग चैंपियन मैनचेस्टर सिटी से 11 अंक आगे हो गई है।

यहां एनफिल्ड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में लिवरपूल के लिए वर्जिल वान डिज्क ने 18वें और 24वें मिनट में दो गोल किए। हाफ टाइम तक 2-0 की बढ़त बनाने के बाद लिवरपूल की टीम ने दूसरे हाफ में अपना दबदबा कायम रखा।

मैच के 76वें मिनट में एलिसन बेकर को रेड का दिखाया और फिर इसके बाद लिवरपूल की टीम को अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा। ब्राइटन ने इसके बाद मैच के 79वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया। अपने 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद लिवरपूल ने ब्राइटन को बराबरी हासिल नहीं करने दी और उसने 2-1 से मैच जीत लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल