1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. थियागो के बाद लीवरपूल के स्टार फुटबॉलर सादियो माने पाए गए कोरोना पॉजिटिव

थियागो के बाद लीवरपूल के स्टार फुटबॉलर सादियो माने पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2020 01:04 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 01:04 pm IST

इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल के फॉरवर्ड खिलाड़ी सादियो माने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ने इस बात की पुष्टि की। 

थियागो के बाद लीवरपूल...- India TV Hindi
थियागो के बाद लीवरपूल के स्टार फुटबॉलर सादियो माने भी पाए कोरोना पॉजिटिव Image Source : GETTY IMAGES

लिवरपूल| इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल के फॉरवर्ड खिलाड़ी सादियो माने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब ने इस बात की पुष्टि की। क्लब को सोमवार को आर्सेनल के खिलाफ मिली 3-1 से जीत में गोल करने वाले माने को बीमारी के हल्के-फुल्के लक्षण दिखे हैं, लेकिन वह कुल मिलाकर अच्छा महसूस कर रहे हैं।

लिवरपूल ने एक बयान में कहा, "सादियो माने कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और जरूरी गाइडलाइंस के तहत उन्होंने इस समय अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।" उनसे पहले मिडफील्डर थियागो अल्सांट्रा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे।

इस बड़ी वजह के चलते बिग बैश लीग छोड़ सकते हैं डेविड वॉर्नर, मैनेजर ने किया खुलासा

क्लब ने बयान में कहा, "थियागो के साथ क्लब जरूरी प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। माने भी ने तय समय के लिए अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।" थियागो आर्सेनल के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल