1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बोरुशिया डॉर्टमंड में एक और सीजन बने रह सकते हैं डिफेंडर लुकास

बोरुशिया डॉर्टमंड में एक और सीजन बने रह सकते हैं डिफेंडर लुकास

 Reported By: IANS
 Published : Apr 18, 2020 02:09 pm IST,  Updated : Apr 18, 2020 02:09 pm IST

जर्मन क्लब बोरुशिया डॉर्टमंड के डिफेंडर लुकास पिस्जेक ने संकेत दिया है कि वह एक और सीजन इस क्लब में बने रह सकते हैं। लुकास का अनुबंध इस साल जून में समाप्त हो रहा है।

बोरुशिया डॉर्टमंड में...- India TV Hindi
बोरुशिया डॉर्टमंड में एक और सीजन बने रह सकते हैं डिफेंडर लुकास Image Source : GETTY IMAGES

वार्सा| जर्मन क्लब बोरुशिया डॉर्टमंड के डिफेंडर लुकास पिस्जेक ने संकेत दिया है कि वह एक और सीजन इस क्लब में बने रह सकते हैं। लुकास का अनुबंध इस साल जून में समाप्त हो रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लुकास ने एक टीवी चैनल से कहा, " मैं क्लब के साथ संपर्क में हूं। आने वाले सप्ताह में सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि मैं अपने करियर को डॉर्टमंड में जारी रख पाने में समर्थ रहूंगा। "

35 साल के लुकास ने इस सीजन में सभी टूर्नामेंटों में डॉर्टमंड के लिए 29 मैच खेले हैं। वह 2010 में डॉर्टमंड से जुड़े थे और तब से वह क्लब के साथ बुंदेसलीगा खिताब और दो बार जर्मन कप जीत चुके हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि क्लब के साथ उनका यह अंतिम सीजन होगा। लेकिन जर्मन मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, डॉर्टमंड उन्हें अपने साथ बनाए रखना चाहती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल