कोलकाता: बेंगलुरू एफसी के इयुगेनसन लिंगदोह और केरल ब्लास्टर्स एफसी के संदेश झिंगान को भारतीय फुटबालर्स खिलाड़ी संघ : एफपीएआई : के सातवें भारतीय फुटबाल पुरस्कारों में रविवार को यहां क्रमश: आई लीग और आईएसएल का सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ी चुना गया।
आई लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले लिंगदोह ने कहा, क्रिकेट हो सकता है कि भारत का सबसे लोकप्रिय खेल हो लेकिन मैं चाहता हूं कि देश में फुटबाल के लिये बदलाव आये। मैंने हमेशा फुटबाल खेलने का सपना देखा।
लिंगदोह ने अपना पुरस्कार पुर्तगाल की तरफ से दो बार विश्व कप में खेल चुके और एटलेटिको डि कोलकाता के मार्की खिलाड़ी हेल्डर पोस्टिगा और भारतीय के स्टार फुटबालर बाईचुंग भूटिया से लिया।
आई लीग चैंपियन मोहन बागान के हैटी के स्टार सोनी नोर्डे को सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ी का पुरस्कार मिला। रायल वाहिंगडोह को पहले पदार्पण आई लीग सत्र में तीसरे स्थान पर पहुंचाने वाले संतोष कश्यप को सर्वश्रेष्ठ कोच आंका गया।
केरल ब्लास्टर्स के पूर्व फारवर्ड इयान ह्यूम को आईएसएल का सर्वश्रेष्ठ विदेशी खिलाड़ी चुना गया।
मुंबई एफसी के जयेश राणे को प्रशंसकों ने वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। इस बार के पुरस्कारों में जीवनपर्यंत उपलब्धि का पुरस्कार भी शामिल था जो श्याम थापा को दिया गया।