1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया ओपन : श्रीकांत पुरुष एकल के दूसरे दौर में

मलेशिया ओपन : श्रीकांत पुरुष एकल के दूसरे दौर में

 Written By: IANS
 Published : Apr 01, 2015 03:14 pm IST,  Updated : Apr 01, 2015 03:15 pm IST

कुआलालंपुर: इंडिया ओपन खिताब अपने नाम कर चुके किदांबी श्रीकांत बुधवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के राजीव ओउसेफ को हराकर वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट मलेशिया ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर

- India TV Hindi

कुआलालंपुर: इंडिया ओपन खिताब अपने नाम कर चुके किदांबी श्रीकांत बुधवार को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में इंग्लैंड के राजीव ओउसेफ को हराकर वर्ल्ड सुपरसीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट मलेशिया ओपन के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। चौथे वरीय श्रीकांत ने राजीव को 56 मिनट में 21-10, 15-21, 24-22 से हराया।

पहले गेम में श्रीकांत ने अच्छी शुरुआत की और 4-2 की बढ़त बनाई। ओउसेफ लेकिन पहले 4-4 और फिर 5-5 से बराबरी हासिल करने में कामयाब रहे। श्रीकांत ने लगातर दो अंक और हासिल किए पर ओउसेफ एक बार फिर बराबरी करने में कामयाब रहे।

इसके बाद श्रीकांत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और लगातार 10 अंक हासिल करते हुए 17-7 की बढ़त प्राप्त कर ली और पहला गेम 21-10 से अपने नाम किया।

पहले गेम में मिली जीत से उत्साहित श्रीकांत ने दूसरे गेम में भी शानदार शुरुआत की और 6-0 से बढ़त बनाई। ओउसेफ यहां हालांकि वापसी करने में कामयाब रहे और श्रीकांत को पीछे छोड़ते हुए 19-12 से आगे हो गए। श्रीकांत ने थोड़ा संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन उन्हें 15-21 से दूसरे गेम में हार का सामना करना पड़ा।

तीसरा और निर्णायक गेम बेहद संघर्षपूण रहा और दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती पेश की। ओउसेफ ने पहले 7-3 की बढ़त बनाई लेकिन श्रीकांत ने धैर्य का प्रदर्शन करते हुए 8-8 की बराबरी हासिल की।

ओउसेफ ने फिर जोर दिखाया और 11-8 से आगे हो गए। श्रीकांत ने हार नहीं मानी और लगातार उन्हें चुनौती देना जारी रखा।

मैच का अंतिम क्षण बेहद रोमांचक रहा। श्रीकांत ने जूझारू खेल दिखाते हुए 21-20 की बढ़त बनाई लेकिन जल्द ही ओइसेफ 22-21 से आगे हो गए। भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि यहां लगातार तीन अंक अर्जित कर 24-22 से गेम सहित मैच भी अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल