1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशियन मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे किदाम्बी श्रीकांत

मलेशियन मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में हारे किदाम्बी श्रीकांत

 Reported By: IANS
 Published : Jan 18, 2019 11:46 pm IST,  Updated : Jan 18, 2019 11:46 pm IST

भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के सोन वान हो के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हारकर मलेशियन मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। 

किदाम्बी श्रीकांत- India TV Hindi
किदाम्बी श्रीकांत Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालम्पुर: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के सोन वान हो के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हारकर मलेशियन मास्टर्स से बाहर हो गए हैं। हो ने तीन गेम तक चले रोमांचक मुकाबले में श्रीकांत को 21-23, 21-16, 21-17 से मात दी। 

श्रीकांता ने मैच की अच्छी शुरुआत की और पहले गेम में दक्षिण कोरियाई खिलाड़ी को कड़ी टक्कर दी। भारतीय खिलाड़ी पहले गेम के अंत में अपना संयम नहीं खोया और 23-21 से जीत दर्ज की।

दूसरे गेम में हो ने दमदार खेल दिखाते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। तीसरे और अंतिम गेम में भी हो ने अपना शानादार प्रदर्शन जारी रखा और श्रीकांत को वापसी को मौका नहीं दिया। 

सेमीफाइनल में हो का मुकाबला मलेशिया के लियू डैरेन के खिलाफ होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल