1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. साल 2019 के तीसरे ख़िताब से चुकें श्रीकांत, मलेशियाई ओपन से भी हुए बाहर

साल 2019 के तीसरे ख़िताब से चुकें श्रीकांत, मलेशियाई ओपन से भी हुए बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 05, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 04:30 pm IST

आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत पिछले सप्ताह इंडिया ओपन के फाइनल में हार गए थे। उन्हें यहां लोंग ने क्वार्टर फाइनल में 21-18, 21-19 से मात दी।

किदम्बी श्रीकांत- India TV Hindi
किदम्बी श्रीकांत, भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी  Image Source : GETTY IMAGES

कुआलालम्पुर| ओलंपिक चैम्पियन चीन के चेन लोंग को कड़ी चुनौती देने के बावजूद किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया ओपन पुरूष एकल क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए।

आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत पिछले सप्ताह इंडिया ओपन के फाइनल में हार गए थे। उन्हें यहां लोंग ने क्वार्टर फाइनल में 21-18, 21-19 से मात दी।

यह इस सत्र में श्रीकांत का चौथा क्वार्टर फाइनल था। पहले गेम में 16-11 की बढत बनाने वाले श्रीकांत ने विरोधी को वापसी का मौका दे दिया। दूसरे गेम में  7-11 से पिछड़ने के बाद उन्होंने वापसी की और स्कोर 19-19 तक ले गए लेकिन जीत नहीं सके।

श्रीकांत का लोंग के खिलाफ 1-5 का रिकार्ड था। जिन्हें आस्ट्रेलियाई ओपन 2017 में उसने हराया था।

पहले गेम में श्रीकांत ने पहले ब्रेक पर 11-7 की बढत बना ली और यह बढत 16-11 की हो गई । इसके बाद लोंग ने वापसी शुरू की और स्कोर 17-17 से बराबर किया। उन्होंने क्रासकोर्ट पर रिटर्न लगाकर पहला गेम जीता।

दूसरे गेम में लोंग ने ब्रेक तक 11-7 की बढत बना ली। श्रीकांत ने कुछ गलतियां की जिससे लोंग की बढत 16.8 हो गई।

श्रीकांत ने लंबी रेली लगाई जबकि लोंग का शॉट बाहर चला गया। इसके बाद लोंग ने कुछ और अंक गंवाये। जिससे श्रीकांत ने 17-11 की बढत बना ली। एक समय स्कोर 18 -18 और फिर 19 -19 हो गया लेकिन लोंग ने मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज की।

बता दें की श्रीकांत का इस साल 2019 में ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप और इंडियन ओपन के बाद यह तीसरा बड़ा टूर्नामेंट था। जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल