1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी साइना

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में हारी साइना

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 09, 2016 02:42 pm IST,  Updated : Apr 09, 2016 02:42 pm IST

शाह आलम: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल मलेशिया ओपन सुपर सीरिज प्रीमियर के सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की तेइ जू यिंग से हारकर बाहर हो गई । ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना अब तक जू

saina nehwal- India TV Hindi
saina nehwal

शाह आलम: भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल मलेशिया ओपन सुपर सीरिज प्रीमियर के सेमीफाइनल में चीनी ताइपै की तेइ जू यिंग से हारकर बाहर हो गई । ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना अब तक जू के खिलाफ 12 में से सात मुकाबले हार चुकी है जिसमें पिछले महीने आल इंग्लैंड क्वार्टर फाइनल में मिली हार शामिल है । उसने यहां 19 . 21, 13 . 21 से पराजय का सामना किया ।

स्विस ओपन ग्रां प्री गोल्ड और इंडिया ओपन सुपर सीरिज के बाद साइना लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में हारी है । अब वह 12 अप्रैल से सिंगापुर ओपन खेलेगी । जू ने कई तेज रफ्तार रैलियां लगाई । टखने की चोट से पूरी तरह नहीं उबर सकी साइना सहज नजर नहीं आ रही थी । वह एक समय 0 . 7 से पीछे थी और ब्रेक के बाद 6 . 13 से पीछे हो गई । साइना ने कई सहज गलतियां भी की । जू के शक्तिशाली स्मैश का वह जवाब नहीं दे सकी और चीनी ताइपै की खिलाड़ी ने छह गेम प्वाइंट बनाकर 20 . 14 से बढत हासिल कर ली । साइना ने इसके बाद पांच गेम प्वाइट बचाये लेकिन आखिरी में जू ने पहला गेम जीत लिया । दूसरे गेम में दोनों एक समय 6 . 6 से बराबरी पर थी लेकिन जू ने ब्रेक तक 11 . 9 से बढत बना ली । ब्रेक के बाद उसकी बढत 19 . 13 की हो गई और फिर दो अंक और बनाकर उसने जीत दर्ज की ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल