1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 3-0 से हराकर लिवरपूल का इंतजार बढ़ाया

मैनचेस्टर सिटी ने आर्सेनल को 3-0 से हराकर लिवरपूल का इंतजार बढ़ाया

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2020 10:31 am IST,  Updated : Jun 18, 2020 10:31 am IST

रहीम स्टर्लिंग ने जब पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से पहला गोल दागा तो उसका जश्न मनाने के लिये कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्टेडियम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था।

Manchester City extend their wait for Liverpool by beating Arsenal 3–0- India TV Hindi
Manchester City extend their wait for Liverpool by beating Arsenal 3–0 Image Source : GETTY IMAGES

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग की 100 दिन के बाद वापसी पर खेले गये पहले मैच में दस खिलाड़ियों के साथ खेल रही आर्सनल की टीम को 3-0 से करारी शिकस्त दी। सिटी की इस जीत ने लिवरपूल का 30 साल में पहली बार इस प्रतिष्ठित फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब जीतने का इंतजार बढ़ा दिया। 

रहीम स्टर्लिंग ने जब पहले हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से पहला गोल दागा तो उसका जश्न मनाने के लिये कुछ स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्टेडियम में कोई अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं था। कोरोना वायरस के कारण पिछले तीन महीने में केवल स्वास्थ्यकर्मियों के लिये ही तालियां बजी थी। आर्सनल को दूसरे हाफ के शुरू में ही झटका लगा जब डेविड लुईस को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। 

सिटी को पेनल्टी मिली जिसे केविन डि ब्रूएन ने 51वें मिनट में इसे गोल में बदल दिया। फिल बोडेन ने दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में सिटी की तरफ से तीसरा गोल किया। दूसरे स्थान पर काबिज मैनचेस्टर सिटी के इस जीत से 29 मैचों में 60 अंक हो गये हैं। अगर उसकी टीम यह मैच हार जाती तो लिवरपूल रविवार को एवर्टन पर जीत के साथ खिताब भी अपने नाम कर देता। लिवरपूल के अभी 29 मैचों में 82 अंक हैं। उसे अब खिताब के लिये दो और जीत की जरूरत है।

ये भी पढ़ें - फ्रेंच ओपन एक और हफ्ते आगे खिसका, 27 सितंबर से होगा आगाज

इस मैच के साथ प्रीमियर लीग की तीन महीने बाद वापसी भी हुई लेकिन मैच खाली स्टेडियम में खेले गये। केवल 300 लोगों को स्टेडियम में आने की अनुमति थी जिनमें खिलाड़ी, सहयोगी स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल थे। आर्सनल को सातवीं हार का सामना करना पड़ा और वह 40 अंक के साथ नौवें स्थान पर बना हुआ है। 

एस्टन विला और शैफील्ड यूनाईटेड के बीच खेला गया एक अन्य मैच गोलरहित बराबरी पर छूटा। शैफील्ड यूनाईटेड के अब 29 मैचों में 44 अंक हो गये हैं और वह छठे स्थान पर है। एस्टन विला के इतने मैचों में ही 26 अंक हैं। भाषा पंत पंत 1806 0949 मैनचेस्टर नननन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल