1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन एक और हफ्ते आगे खिसका, 27 सितंबर से होगा आगाज

फ्रेंच ओपन एक और हफ्ते आगे खिसका, 27 सितंबर से होगा आगाज

 Reported By: PTI
 Published : Jun 17, 2020 10:11 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 10:11 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को 1 सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इससे पहले इस  टेनिस टूर्नामेंट मई से सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था।

फ्रेंच ओपन एक और हफ्ते...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन एक और हफ्ते आगे खिसका, 27 सितंबर से होगा आगाज Image Source : GETTY

कोरोना वायरस महामारी के कारण फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट को 1 सप्ताह के लिए टाल दिया गया है। इससे पहले इस  टेनिस टूर्नामेंट मई से सितंबर तक स्थगित कर दिया गया था।फ्रेंच टेनिस महासंघ ने कहा कि उसके ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट का मुख्य ड्रॉ रोलां गैरो में 27 अक्टूबर से 11 सितंबर तक खेला जाएगा।

इस टूर्नामंट के आगे बढ़ने से 13 सितंबर को खत्म हो रहे अमेरिकी ओपन और फ्रेंच ओपन के बीच का अंतर दोगुना हो गया है। इससे पहले मई में होने वाले फ्रेंच ओपन को 20 सितंबर से खेले जाने का कार्यक्रम था। अब इसका क्वालीफाइंग टूर्नामेंट 21 से 25 सितंबर तक चलेगा।

महासंघ ने कहा कि वह फ्रांस की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है जिससे कि सभी लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने को लेकर जरूरी कदम उठाए जा सकें। महासंघ ने कहा कि सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा और इनमें बदलाव किया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल