1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. यूरो प्रतिबंध हटाने के दौरान मैनचेस्टर सिटी को लगाई थी फटकार

यूरो प्रतिबंध हटाने के दौरान मैनचेस्टर सिटी को लगाई थी फटकार

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2020 09:52 am IST,  Updated : Jul 29, 2020 09:52 am IST

कैस ने सिटी के प्रतिबंध को दो हफ्ते पहले फैसला देते हुए खत्म कर दिया लेकिन अब 93 पन्नों का फैसला प्रकाशित हुआ है जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई है।  

Manchester City was reprimanded for lifting the euro ban- India TV Hindi
Manchester City was reprimanded for lifting the euro ban Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। मैनचेस्टर यूनाईटेड को अपने वित्तीय मामलों की जांच में बाधा पहुंचाने के लिए खेल पंचाट (कैस) की कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा था। जांच में बाधा पहुंचाने के कारण ही क्लब पर एक करोड़ 20 लाख डॉलर का जुर्माना लगा था। 

यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने मैनचेस्टर सिटी को यूरोपीय प्रतियोगिता में खेलने से दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था जिस फैसले के खिलाफ टीम कैस की शरण में गई थी। 

कैस ने सिटी के प्रतिबंध को दो हफ्ते पहले फैसला देते हुए खत्म कर दिया लेकिन अब 93 पन्नों का फैसला प्रकाशित हुआ है जिसमें विस्तृत जानकारी दी गई है।

कैस ने यह कहते सिटी पर लगा प्रतिबंध हटा दिया था कि यूएफा द्वारा पाई वित्तीय खामियों को खारिज किया जाता है या फिर उसका मानना था कि यह घटनाएं काफी पहले हुई हैं और अब जांच नहीं की जा सकती। 

अदालत ने हालांकि सिटी पर फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े जुर्माने में से एक लगाया था लेकिन इस दौरान भी यूएफा के शुरुआती जुर्माने में दो-तिहाई कटौती की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल