1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रोनाल्डो के शानदार गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने विलारियाल को 2-1 से हराया

रोनाल्डो के शानदार गोल से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने विलारियाल को 2-1 से हराया

 Edited By: IANS
 Published : Sep 30, 2021 02:32 pm IST,  Updated : Sep 30, 2021 02:32 pm IST

चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में जावी हर्नांडेज (151) तीसरे और लिओनेल मेसी (149) चौथे स्थान पर हैं।  

Manchester United, Ronaldo, Sports, Football - India TV Hindi
cristiano ronaldo Image Source : GETTY

दिग्गज फुटबॉलर और मैनचेस्टर यूनाइटेड के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो के शानदार प्रदर्शन से मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफोर्ड में खेले गए मैच में विलारियल को 2-1 से हरा दिया। यह रोनाल्डो का चैंपियंस लीग का 178वां मैच था।

इसके साथ ही, 36 वर्षीय रोनाल्डो अब यूईएफए चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में रियल मेड्रिड के पूर्व खिलाड़ी इकेर कैसिलास (177) को पीछे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें- स्टार ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से लिया संन्यास

चैंपियंस लीग में सर्वाधिक मुकाबले खेलने के मामले में जावी हर्नांडेज (151) तीसरे और लिओनेल मेसी (149) चौथे स्थान पर हैं।

विलारियल के खिलाड़ी पाको अल्केसर ने यूनाइटेड के खिलाभ 53वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। इसके सात मिनट बाद यूनाइटेड के एलेक्स टेल्स ने शानदार हिट के साथ 60 वें मिनट में गोल कर टीम के वापसी कर दी। एलेक्स ने अपने यूनाइटेड करियर का पहला गोल किया।

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : आरसीबी के हाथों मिली करारी हार के बाद राजस्थान रॉयल्स के डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने दी यह सफाई

एक समय में दोनो टीमें बराबरी पर चल रही थी और ऐसा लग रहा था कि यह मैच 1-1 के बराबरी पर खत्म हो जाएगा पर रोनाल्डो के शानदार गोल ने मैच को पलट दिया और यूनाइटेड को 2-1 से मैच को जीत लिया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल