1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हारे मनीष कौशिक, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

विश्व बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हारे मनीष कौशिक, कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष

 Reported By: IANS
 Published : Sep 20, 2019 05:31 pm IST,  Updated : Sep 20, 2019 05:31 pm IST

कौशिक को 63 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन क्यूबा के एंडी क्रूज गोमेज ने 5-0 से मात दी।

Manish Kaushik lost in World Boxing Championship, had to be satisfied with bronze medal- India TV Hindi
Manish Kaushik lost in World Boxing Championship, had to be satisfied with bronze medal Image Source : TWITTER

विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारकर कांस्य पदक से संतोष करने वाले भारतीय मुक्केबाज मनीष कौशिक ने कहा है कि कुछ कमियां रह गईं, जिनके कारण उन्हें हार मिली लेकिन वह अपनी कमियों को सुधारते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। कौशिक को 63 किलोग्राम भारवर्ग के सेमीफाइनल में मौजूदा विश्व चैम्पियन क्यूबा के एंडी क्रूज गोमेज ने 5-0 से मात दी।

मैच के बाद मनीष ने कहा, "मेरे लिए यह बहुत अच्छी बाउट रही। मैंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की लेकिन कुछ कमियां रह गईं जिनके कारण मैं हार गया। अब मैं इन कमियों पर काम करते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करुं गा।"

मनीष ने कहा कि उनका सपना देश के लिए ओलंपिक में पदक जीतना है और वह इसे पूरा करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे। बकौल मनीष, "मेरा सपना देश के लिए ओलंपिक खेलना है। मैं इस सपने के लिए पूरी तैयारी करूंगा और आगे आने वाले ओलंपिक क्वालीयर्स में सोना जीतकर टोक्यो खेलने जाऊंगा।"

देश के लिए विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य जीतने को लेकर मनीष ने कहा, "यह मेरा पहला विश्व चैमिम्पयनशिप था और पहले ही प्रयास में सोना जीतकर मैं खुश हूं। मैंने यहां पांच बाउट खेली जो मेरे लिए काफी अच्छा रहा और मेरे लिए आगे काफी काम आएगा।"

मनीष ने हालांकि अच्छी प्रतिस्पर्धा दिखाई। मनीष ने पहले राउंड से ही अपने विपक्षी की गलती का इंतजार किया और काउंट अटैक के जरिए अंक बटोरने की कोशिश की लेकिन क्रूज का डिफेंस उनसे आगे रहा।

दूसरे राउंड में मनीष ने अपने काउंटर अटैक को और बेहतर किया और सही जगह पंच मारते हुए अंक बटोरेॉ, लेकिन क्रूज ने चतुर रणनीति से उन्हें कमजोर किया और मनीष को नियंत्रण खोने पर मजबूर किया। इस बीच मनीष अपना नियंत्रण खोते भी नजर आए जिसका फायदा क्रूज ने उठाया।

तीसरे राउंड में क्यूबा के खिलाड़ी पूरी तरह से मनीष पर हावी रहे और आक्रामकता दिखाते हुए अंक लेते रहे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल