1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. माराडोना ने अर्जेंटीना फुटबॉल में रेलिगेशन के फैसले का किया स्वागत

माराडोना ने अर्जेंटीना फुटबॉल में रेलिगेशन के फैसले का किया स्वागत

 Edited By: IANS
 Published : Apr 29, 2020 02:33 pm IST,  Updated : Apr 29, 2020 02:33 pm IST

डिएगो माराडोना ने टॉप डिवीजन क्लब से रेलिगेशन को 2022 तक के लिए निलंबित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।   

Diego Maradona, Argentine football association, coronavirus pandemic, Claudio Tapia- India TV Hindi
Diego Maradona Image Source : GETTY IMAGES

अर्जेटीना की शीर्ष स्तरीय फुटबॉल लीग (सुपरलीगा अर्जेंटीना) में खेलने वाली टीम गिमनासिया याई ईसग्रिमा ला प्लाता के कोच और देश के महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना ने टॉप डिवीजन क्लब से रेलिगेशन को 2022 तक के लिए निलंबित किए जाने के फैसले का स्वागत किया है। 

अर्जेटीना फुटबॉल संघ (एएफए) ने मंगलवार को पुष्टि की कि कोरोनावायरस के कारण फुटबॉल सीजन को रद्द कर दिया गया है और अर्जेटीना सुपरलीगा में 2022 तक रेलिगेशन निलंबित रहेगा।

1986 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे माराडोना ने स्थानीय अखबार से कहा, " यह अंत नहीं है जो हम चाहते थे, लेकिन यह एक अच्छा निर्णय है। हम आश्वस्त थे कि हम वैसे भी रेलिगेशन से बचेंगे। लेकिन टीम के लिए यह एक इनाम है, जिसने क्लब के लिए बहुत कुछ दिया है।"

कप प्रतिस्पर्धा को एक राउंड के बाद ही पिछले महीने रद्द कर दिया गया था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल