1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची मारिया और कोको

फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची मारिया और कोको

 Reported By: IANS
 Published : Jun 06, 2021 03:14 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 03:17 pm IST

मारिया सकारी ने करीब तीन घंटे तक चले एक कड़े मुकाबले में बल्जियम की एलिसे मर्टेंस को 7-5, 6-7(2), 6-2 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

फ्रेंच ओपन के प्री...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची मारिया और कोको Image Source : GETTY

पेरिस| 17वीं सीड मारिया सकारी ने करीब तीन घंटे तक चले एक कड़े मुकाबले में बल्जियम की एलिसे मर्टेंस को 7-5, 6-7(2), 6-2 से हराकर पहली बार फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्री क्वार्टर फाइनल में अब मारिया का सामना पिछले साल की उपविजेता अमेरिका की सोफिया केनिन से होगा। चौथी सीड सोफिया ने एक अन्य मुकाबले में 28वीं सीड जेसिका पेगुला को 4-6, 6-1 6-4 से हराकर लगातार तीसरी साल चौथे दौर में जगह बनाई।

वहीं, 24वीं सीड अमेरिका की कोको गॉफ ने भी पहली बार टूर्नामेंट के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। कोको को हमवतन और 13वीं सीड जेनिफर ब्रेडी के खिलाफ मुकाबला खेलना था, लेकिन ब्रेडी चोटिल होकर मुकाबले से बाहर हो गई। राउंड 16 में अब कोको का सामना 25वीं सीड टयूनीशिया की ओंस जेबुर से होगा। ओंस ने पोलैंड की मेगडा लिनेटे को 3-6, 6-0, 6-1 से मात दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल