1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मारिया शारापोवा ने ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर गिलिक्स के साथ किया इंगेजमेंट, इस खास अंदाज में फैंस को दी जानकारी

मारिया शारापोवा ने ब्वॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर गिलिक्स के साथ किया इंगेजमेंट, इस खास अंदाज में फैंस को दी जानकारी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 19, 2020 09:17 am IST,  Updated : Dec 19, 2020 09:17 am IST

पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की पूर्व महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंगेजमेंट का एलान किया और वह जल्द ही शादी करने वाली हैं।

Maria Sharapova, engaged, boyfriend, Alexander Gilkes, sports, Tennis - India TV Hindi
Maria Sharapova and Alexander Gilkes Image Source : INSTAGRAM

टेनिस की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और पांच बार की ग्रैंड स्लैम विजेता रूस की मारिया शारापोवा ने अलेक्जेंडर गिलिक्स के साथ इंगेजमेंट कर लिया है और वह दोनों ही जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। शारापोवा ने इसी साल टेनिस को अलविदा कह दिया था। शारापोवा ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी इंगेजमेंट की जानकारी दी है। शारापोवा और अलेक्जेंडर लंबे से समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

शारापोवा ने इंस्टाग्राम पर एक एलेक्जेंडर के साथ एक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ''मैं पहले दिन ही हां कह दिया था जब हम पहली बार एक दूसरे से मिले थे। यह हमारा के छोटा सा सीक्रेट था जो अब नहीं रहा।''  शारापोवा के इस इस पोस्ट के बाद उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिलने लगी और यह जानने की उत्सुकता भी की वह किससे शादी करने जा रही है।

दरअसल लंदन में जन्मे 39 साल के अलेक्जेंडर गिलिक्स, प्रिंस विलियम्स और प्रिंस हैरी के साथ कॉलेज में पढ़ चुके हैं। गिलिक्स के पिता लंदन में एक मशहूर स्किन के डॉक्टर हैं। गिलिक्स खुद आर्ट जगत से जुड़े हुए हैं जहां साल 2010 में वह शारापोवा से पहली बार मिले थे।

गिलिक्स की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में नूनू नाम की महिला से विवाह किया था जो कि 2016 तक चला। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब यह दोनों कपल जल्द ही शादी करेंगे।

विवादों से भरा रहा है शारापोवा का करियर

दुनिया की सबसे आकर्षक महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक मारिया शारापोवा का करियर विवादों से भरा रहा है। साल 2016 में उन्होंने डोपिंग मामले को कबूल कर सनसनी फैला दी थी। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ के डोपिंग टेस्ट के परीक्षण में वह फेल हुई जिसके कारण उन पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था।

शारापोवा को जनवरी 2016 में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान प्रतिबंधित पदार्थ मेलडोनियम के सेवन का दोषी पाया गया था। इसके बाद मार्च में उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

इस पर सफाई देते हुए शारापोवा ने कहा था कि वह स्वास्थ्य कारणों से 2006 से इस पदार्थ का सेवन कर रही थीं। हालांकि बैन के बाद उन्होंने टेनिस कोर्ट में एक बार फिर से वापसी जरूर की लेकिन वह पहले की तरह ना तो उनकी फिटनेस रही और ना ही वह अपनी चमक नहीं बिखेर पाई, जिसके कारण उन्होंने इस खेल से संन्यास लेने का फैसला किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल