1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोपा अमेरिका: मैक्सिको और वेनेजुएला के बीच मैच ड्रॉ

कोपा अमेरिका: मैक्सिको और वेनेजुएला के बीच मैच ड्रॉ

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 14, 2016 04:00 pm IST,  Updated : Jun 14, 2016 04:00 pm IST

कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में वेनेजुएला और मैक्सिको के बीच एनआरजी स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

copa america- India TV Hindi
copa america

हॉस्टन (टेक्सस): कोपा अमेरिका के 100वें संस्करण में वेनेजुएला और मैक्सिको के बीच एनआरजी स्टेडियम में खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा। एक समाचार एजेंसी के मुताबिक, दोनों ही टीमें पहले से ही नाकआउट दौर में जगह बना चुकी हैं। मैक्सिको को ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए ड्रॉ की जरूरत थी ताकि वह क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना के खिलाफ खेलने से बच सके।

सोमवार को हुए मैच में वेनेजुएला ने 10वें मिनट में ही गोल कर बढ़त ले ली थी। मैनुएल वेलाज्क्वेज ने क्रिस्टियान सांतोस के हेडर को गोल पोस्ट में डालकर टीम को एक गोल से आगे कर दिया। एक गोल के पीछे चल रही मेक्सिको ने हालांकि पूरे मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा, लेकिन उसे सफलता मिलने में काफी समय लगा। 80वें मिनट में मैक्सिको को अपने शानदार खेल का इनाम मिला जब जीसस मैनुएल कोरोना ने टीम के लिए गोल कर स्कोर बराबरी पर ला दिया।

इससे पहले गोल करने के कई मौके गंवा चुके कोरोना ने इस बार कोई गलती नहीं की और पांच डिफेंडरों को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट में डाला। 84वें मिनट में वेनेजुएला के जोसेफ मार्टिनेज ने गोल करने की कोशिश की ,लेकिन मैक्सिको के गोलकीपर ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल