1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. HI के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने हॉकी के विकास में मीडिया की भूमिका को सराहा

HI के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने हॉकी के विकास में मीडिया की भूमिका को सराहा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 16, 2020 10:46 pm IST,  Updated : May 16, 2020 10:46 pm IST

हॉकी इंडिया ने शनिवार को गूगल के माध्यम से पत्रकारों के एक समूह के लिए हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 11 पत्रकारों ने भाग लिया। 

HI के अध्यक्ष मुश्ताक...- India TV Hindi
HI के अध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने हॉकी के विकास में मीडिया की भूमिका को सराहा Image Source : HOCKEY INDIA

नई दिल्ली| हॉकी इंडिया ने शनिवार को गूगल के माध्यम से पत्रकारों के एक समूह के लिए हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम में कुल 11 पत्रकारों ने भाग लिया। उन्होंने इस बात का अंदाजा लगाया कि सत्र के दौरान भारतीय कोच खुद को बेहतर कैसे समझते हैं और भारत में जमीनी स्तर अपनाई जा रही कोचिंग प्रणाली को कैसे भी समझते हैं।

चार घंटे के लंबे सत्र में विभिन्न विषयों जैसे कि बुनियादी कौशल की कोचिंग, जमीनी स्तर पर कोच की भूमिका, एक अच्छे कोच की आवश्यकताएं, बुनियादी हॉकी कौशल और उन्नत कौशल के साथ-साथ आधुनिक हॉकी पर भी विचार-विमर्श किया गया। हॉकी इंडिया के परफॉर्मेंस निदेशक डेविड जॉन भी इस अवसर पर मौजूद थे।

उन्होंने कहा, "भारतीय हॉकी टीमों के साथ करीबी तेवरों में काम करते हुए, हमने एक निश्चित ²ष्टिकोण विकसित किया है कि दुनिया भर में हॉकी कैसे खेली जाती है। हालांकि यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि हॉकी इंडिया के इस कोचिंग एजुकेशन के माध्यम से पत्रकार इस खेल को कैसे देखते हैं।"

वहीं, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद इस बात को लेकर खुश थे कि पत्रकारों को कार्यक्रम का पहला अनुभव मिला। उन्होंने कहा, "मीडिया ने कई वर्षों तक हॉकी के विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। यह जानना शानदार था कि पत्रकारों के एक समूह को हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन सत्र का पहला अनुभव हासिल हुआ।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल