1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड और मनीषा माउन ने सिल्वर जीता

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लवलीना बोरगोहेन ने गोल्ड और मनीषा माउन ने सिल्वर जीता

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2019 06:28 am IST,  Updated : Jan 07, 2019 06:28 am IST

हरियाणा के लिये पिंकी रानी जांगड़ा (51 किग्रा), नीरज (60 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। 

 लवलीना बोरगोहेन- India TV Hindi
 लवलीना बोरगोहेन Image Source : @BFI_OFFICIAL TWITTER

विजयनगर: विश्व चैम्पियनशिप की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट असम की लवलीना बोरगोहेन ने रविवार को महिला राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीता जबकि हरियाणा की मुक्केबाज मनीषा माउन को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। मनीषा 54 किग्रा में अखिल भारतीय पुलिस की मीनाकुमारी देवी से हार गयी। 

हरियाणा ने तीन गोल्ड मेडल जीते, हालांकि उसकी छह मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया था। उसके लिये पिंकी रानी जांगड़ा (51 किग्रा), नीरज (60 किग्रा) और पूजा रानी (81 किग्रा) ने पहला स्थान हासिल किया। 

हरियाणा और रेलवे ने 10 में से छह गोल्ड मेडल साझा किये। सोनिया लाठेर (57 किग्रा), नीतू (75 किग्रा) और सीमा पूनिया (81 किग्रा से अधिक) ने रेलवे के लिये गोल्ड जीते। 

पंजाब को मंजू रानी (48 किग्रा) और सिमरनजीत कोर की बदौलत दो स्वर्ण पदक मिले। 

असम की लवलीना ने 69 किग्रा में पहला स्थान हासिल किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल