1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. RIO 2016: बेल्जियम से हारा भारत, सफर खत्म

RIO 2016: बेल्जियम से हारा भारत, सफर खत्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 14, 2016 09:13 pm IST,  Updated : Aug 14, 2016 10:55 pm IST

रियो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का मुकाबला आज पूल एक की नंबर टीम बेल्जिम से हो रहा है। भारत पहले ही ओलिंपिक के नॉकआउट में पहुंचकर एक उपलब्धि हासिल कर चुका है।

 INDIAN COACH- India TV Hindi
INDIAN COACH

रियो डि जिनेरियो: भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक के नौवें दिन रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैच में बेल्जियम से 1-3 से हार गई और इसके साथ ही भारतीय टीम का ओलम्पिक में सफर खत्म हो गया। भारत ने मैच की शुरुआत अच्छी की और पहले क्वार्टर के आखिरी मिनट में उसे पहली सफलता भी मिल गई। मैच का पहला हाफ जहां भारत के नाम रहा, वहीं दूसरे हाफ बेल्जियम के खिलाड़ी छाए रहे। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम जैसे अपनी लय ही खो बैठी और अगले तीनों क्वार्टर में बेल्जियम उस पर हावी रहा।

भारत के लिए 15वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने पहला गोल किया। यह एक फील्ड गोल था। आकाशदीप सिंह का डी के बाहर से दूर से लगाया गया तेज शॉट बेल्जियम के गोलकीपर के पैर से तो टकराया, लेकिन वह गेंद को गोलपोस्ट में जाने से रोक नहीं पाए। भारतीय टीम ने पहले हाफ का समापन 1-0 की बढ़त के साथ किया।

लेकिन दूसरे हाफ में सेबास्टियन डॉकियर ने लगातार दो गोल कर बेल्जियम को 2-1 से बढ़त दिला दी। पहला गोल 34वें और दूसरा गोल 45वें मिनट में हुआ। चौथे क्वार्टर में मैच के 50वें मिनट में टॉम बून ने बेल्जियम को तीसरा निर्णायक गोल दिला दिया। बेल्जियम ने तीनों ही गोल फील्ड गोल के जरिए किए।

बेल्जियम को तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिले हालांकि वह एक में भी सफल नहीं रहा, वहीं भारत को चार पेनाल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से आकाशदीप एक को गोल में तब्दील करने में सफल रहे। भारतीय टीम ने पिछले दो मैचों की भांति ही इस मैच के आखिरी पांच-छह मिनटों में गोलकीपर को हटाकर एक अतिरिक्त स्ट्राइकर के साथ खेलना शुरू किया और तेज हमले करने चाहे, लेकिन भारत की यह रणनीति अब तक सफल नहीं हो सकी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल