1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेसी को वर्ल्ड कप जीतकर अपनी साख साबित करने की जरूरत नहीं: क्रेस्पो

मेसी को वर्ल्ड कप जीतकर अपनी साख साबित करने की जरूरत नहीं: क्रेस्पो

 Reported By: IANS
 Published : Dec 13, 2019 04:25 pm IST,  Updated : Dec 13, 2019 04:25 pm IST

अर्जेंटीना के पूर्व स्ट्राइकर हेर्नान क्रेस्पो का मानना है कि आज की तारीख का बेहतरीन फुटबालर कहलाने के लिए लियोनेल मेसी को विश्व कप जीतकर अपनी साख साबित करने की जरूरत नहीं है।

messi- India TV Hindi
मेसी को वर्ल्ड कप जीतकर अपनी साख साबित करने की जरूरत नहीं: क्रेस्पो  Image Source : GETTY IMAGES

कोलकाता| अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के पूर्व स्ट्राइकर हेर्नान क्रेस्पो का मानना है कि आज की तारीख का बेहतरीन फुटबालर कहलाने के लिए लियोनेल मेसी को विश्व कप जीतकर अपनी साख साबित करने की जरूरत नहीं है। क्रेस्पो ने मेसी को विश्व फुटबाल के पांच महानतम हस्तियों में से एक बताया। क्रेस्पो ने आईएएनएस को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, "मेसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। वह पेले, एल्फ्रेडो दे स्टेफानो, जोहान क्रुयफ और डिएगो माराडोना के बाद फुटबाल जगत के पांचवें बादशाह हैं।"

अर्जेटीना के लिए इंटरनेशनल स्तर पर सबसे अधिक गोल करने खिलाड़ियों की सूची में चौथे स्थान पर काबिज क्रेस्पो टाटा स्टील 25के मैराथन के इंटरनेशनल ब्रांड एम्बेसेडर के तौर पर यहां आए हुए हैं।

क्रेस्पो मानते हैं कि उनका देश चाहता है कि मेसी की देखरेख में उनकी फुटबाल टीम 2022 में कतर में होने वाला फीफा विश्व कप जीते। क्रेस्पो ने यह भी कहा कि अर्जेटीना के अगले साल होने वाले कोपा अमेरिका के भी जीतने के पूरे आसार हैं।

मेसी चार बार अपने देश के लिए विश्व कप खेल चुके हैं लेकिन वह अपनी टीम के साथ यह खिताब नहीं जीत सके हैं। क्रेस्पो ने कहा कि माराडोना दुनिया में सबसे अलग फुटबाल खिलाड़ी हुए हैं क्योकि वह वह अलग ही दुनिया के नजर आते हैं।

क्रेस्पो ने कहा, "मेसी स्पेशल हैं लेकिन माराडोना किसी और दुनिया के हैं। हमारे देश में कई महान स्ट्राइकर हुए हैं लेकिन माराडोना की अलग ही जात है। जहां तक मेसी की बात है तो वह अपनी शैली के कारण सबसे अलग हैं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल