1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इंटर में जाने और रोनालडिन्हो मामले में हाथ से मेसी का इनकार

इंटर में जाने और रोनालडिन्हो मामले में हाथ से मेसी का इनकार

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2020 09:51 pm IST,  Updated : Apr 10, 2020 09:51 pm IST

मेसी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया, "नेवेल ओल्ड व्बॉएज को लेकर कुछ सप्ताह पहले जो कहा जा रहा था वो भी गलत है। शुक्र है कि किसी ने यह बात नहीं मानी।"

Lionel Messi- India TV Hindi
Lionel Messi Image Source : GETTY IMAGES

ब्यूनस आयर्स| स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने इटली के क्लब इंटर मिलान जाने की खबरों को खारिज कर दिया है। अर्जेटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने साथ ही अपने देश के क्लब नेवेल जाने की खबरों को भी गलत बताया है।

मेसी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया, "नेवेल ओल्ड व्बॉएज को लेकर कुछ सप्ताह पहले जो कहा जा रहा था वो भी गलत है। शुक्र है कि किसी ने यह बात नहीं मानी।"

मेसी ने साथ ही ब्राजील के रोनाल्डिन्हो की जमानत में मदद करने की बात को भी नकार दिया है। रोनाल्डिन्हो को हाल ही में पैराग्वे की जेल से जमानत पर रिहाई मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल