1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बार्सीलोना के साथ जुड़े रहने के फैसले के बाद मेस्सी ने शुरू की ट्रेनिंग

बार्सीलोना के साथ जुड़े रहने के फैसले के बाद मेस्सी ने शुरू की ट्रेनिंग

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 07, 2020 11:35 pm IST,  Updated : Sep 07, 2020 11:35 pm IST

मेस्सी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह बार्सीलोना के साथ खुश नहीं हैं लेकिन कानूनी पचड़े में फंसने की जगह वह क्लब के साथ जुड़े रहने को तरजीह देंगे। 

Messi, Barcelona, football, sports- India TV Hindi
Messi Image Source : GETTY IMAGES

लियोनल मेस्सी ने क्लब छोड़ने की इच्छा व्यक्त करने के लगभग दो हफ्ते बाद सोमवार को एक बार फिर बार्सीलोना फुटबॉल क्लब के साथ ट्रेनिंग शुरू की। अपना मन बदलने के बाद मेस्सी ने एक बार फिर टीम के साथ नए सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। 

मेस्सी ने हालांकि टीम के बाकी साथियों से अलग ट्रेनिंग की क्योंकि वह दूसरा कोरोना वायरस परीक्षण होने के बाद ही टीम से जुड़ पाएंगे। 

यह भी पढ़ें- मेसी युग के बाद भी ला लीगा आगे बढ़ती रहेगी : बार्सिलोना अधिकारी

मेस्सी ने पिछले हफ्ते कहा था कि वह बार्सीलोना के साथ खुश नहीं हैं लेकिन कानूनी पचड़े में फंसने की जगह वह क्लब के साथ जुड़े रहने को तरजीह देंगे। 

मेस्सी बिना कोई पैसा दिए क्लब छोड़ना चाहते थे लेकिन क्लब ने कहा कि वह जिस नियम का सहारा लेकर क्लब छोड़ना चाहते हैं उसकी मियाद पहले ही खत्म हो चुकी है इसलिए उन्हें कम से कम जून 2021 में अपना अनुबंध खत्म होने तक टीम के साथ जुड़े रहना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल