1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. बियांका के रिटायर होने से बार्टी बनीं मियामी ओपन चैंपियन

बियांका के रिटायर होने से बार्टी बनीं मियामी ओपन चैंपियन

 Reported By: IANS
 Published : Apr 04, 2021 12:52 pm IST,  Updated : Apr 04, 2021 12:52 pm IST

बियांका आंद्रेस्कू के फाइनल मुकाबले में चोट के कारण रिटायर होने की वजह से विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने मियामी ओपन का खिताब जीत लिया।

बियांका के रिटायर...- India TV Hindi
बियांका के रिटायर होने से बार्टी बनीं मियामी ओपन चैंपियन Image Source : GETTY

मियामी| कनाडा की बियांका आंद्रेस्कू के फाइनल मुकाबले में चोट के कारण रिटायर होने की वजह से विश्व की नंबर-1 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की एश्ले बार्टी ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब जीत लिया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बार्टी ने पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया था और वह दूसरे सेट में भी 4-0 से आगे चल रही थीं लेकिन दूसरे सेट के दौरान आंद्रेस्कू के दाहिने टखने में चोट के कारण उन्हें रिटायर होना पड़ा जिसके बाद बार्टी चैंपियन बनीं।

IPL 2021 : अक्षर पटेल के बाद RCB के देवदत्त पडिक्कल पाए गए कोरोना पॉजिटिव

विजेता बनने के बाद बार्टी ने कहा, "फाइनल मुकाबले को कभी भी इस तरह खत्म नहीं करना चाहेंगे। मुझे आंद्रेस्कू के लिए अफसोस हो रहा है। मैं उम्मीद करती हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल