1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लॉकडाउन के दौरान अपनी कमियों को सुधारने पर काम कर रही हैं मिडफील्डर सुशीला चानू

लॉकडाउन के दौरान अपनी कमियों को सुधारने पर काम कर रही हैं मिडफील्डर सुशीला चानू

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2020 02:55 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 02:55 pm IST

भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सुशीला चानू खेल से मजबूरन मिले इस ब्रेक में अपने खेल पर काम करके कमियों में सुधार पर मेहनत कर रही हैं। 

लॉकडाउन के दौरान अपनी...- India TV Hindi
लॉकडाउन के दौरान अपनी कमियों को सुधारने पर काम कर रही हैं मिडफील्डर सुशीला चानू Image Source : HOCKEY INDIA

बेंगलुरू। भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य सुशीला चानू खेल से मजबूरन मिले इस ब्रेक में अपने खेल पर काम करके कमियों में सुधार पर मेहनत कर रही हैं। ओलंपिक खेलों के लिये चुने गए 24 संभावित खिलाड़ी इस समय यहां भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में हैं। चानू ने कहा ,‘‘हॉकी का अभ्यास नहीं हो रहा है लेकिन हम पिछले मैचों के वीडियो देखकर विरोधी टीमों के खेल की समीक्षा कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘हम इसके लिये एक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हैं। यह अपने खेल के भी आकलन का सर्वश्रेष्ठ समय है ताकि कमियों में सुधार किया जा सके।’’

चानू ने उम्मीद जताई कि तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा को भुलाकर खिलाड़ी अगले साल भी लय कायम रखेंगे। उन्होंने कहा,‘‘तोक्यो ओलंपिक स्थगित होने की निराशा हम भुला चुके हैं। हमारा मानना है कि हम आने वाले महीनों में भी इस लय को कायम रखेंगे। हमारे वैज्ञानिक सलाहकार वेन लोंबार्ड ने शारीरिक अभ्यास का चार्ट बनाया है जिस पर हम अमल कर रहे हैं।’’

पिछले सप्ताह भारतीय महिला टीम ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित प्रवासी मजदूरों के परिवारों की मदद के लिये ‘ फन फिटनेस चैलेंज’ शुरू किया। अब तक चार दिन में इसमें सात लाख रूपये जुटाये गए हैं और यह मुहिम तीन मई तक जारी रहेगी। ॉ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल