1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिल्खा सिंह ने की भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत

मिल्खा सिंह ने की भारत-पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 17, 2017 03:02 pm IST,  Updated : Dec 17, 2017 03:02 pm IST

महान धावक मिल्खा सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत करते हुए आज कहा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं और खेलों के लिए हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए।

 मिल्खा सिंह- India TV Hindi
मिल्खा सिंह

पटना: महान धावक मिल्खा सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेलों को बहाल करने की वकालत करते हुए आज कहा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं और खेलों के लिए हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए। 

यहां हाफ मैराथन की हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करते हुए मिल्खा ने कहा कि मैं पाकिस्तान और भारत ये यही कहूंगा कि ठीक ढंग से प्यार से रहें तो अच्छा रहेगा और जितना खेल हम खेले उससे सीखा कि खेल दोस्ती बढ़ाते हैं। हमारी टीमें वहां जानी और उनकी टीमें यहां आनी चाहिए। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मिल्खा ने कहा,‘‘मैं मोदी जी के बारे में यही कहता हूं कि अच्छा है कि वह दुनिया के हर देश के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि भारत की गरीबी दूर हो । वह कोशिश कर रहे हैं कि हर गरीब को रोटी, घर एवं नौकरी मिले।’’ 

पटना की पहली हाफ मैराथन दौड़ में करीब 4000 लोगों ने भाग लिया। इस दौड़ में पटना प्रमंडल आयुक्त आनंद किशोर सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां भी शामिल हुई। 

इस मैराथन में चार और 10 किलोमीटर की रन फोर फन और 21.2 किलोमीटर की हाफ मैराथन का आयोजन किया शामिल किया गया और इसकी टैगलाइन‘रन फोर बिहार’थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल