1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही है मीराबाई चानू

टोक्यो ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही है मीराबाई चानू

 Reported By: IANS
 Published : Jul 29, 2020 04:13 pm IST,  Updated : Jul 29, 2020 04:13 pm IST

मीराबाई चानू ने कहा है कि इस समय वह खुद को सकारात्मक रखना चाहती हैं ताकि समय आने पर वह खुद को टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार कर सकें।

Mirabai Chanu is working hard for Tokyo Olympics- India TV Hindi
Mirabai Chanu is working hard for Tokyo Olympics Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। साल 2018 में राजीव गांधी खेल रत्न जीतने वाली भारतीय टीम की दिग्गज महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी मीराबाई चानू ने कहा है कि इस समय वह खुद को सकारात्मक रखना चाहती हैं ताकि समय आने पर वह खुद को टोक्यो ओलंपिक के लिए तैयार कर सकें। चानू ने कहा, "दुनिया की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता के स्थगन ने हमें इसकी तैयारी करने के लिए एक और साल दिया है और मैं अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने और अगले साल अच्छा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि खेल आशावाद और खुशी का प्रतीक है, जो हमें आगे देखने के लिए प्रेरित करता है और हमारे जीवन में सकारात्मकता लाता है। मैं सकारात्मक रह रही हूं और कड़ी मेहनत करती रहूंगी ताकि समय आने पर मैं टोक्यो के लिए पूरी तरह से तैयार रहूंगी।"

चानू राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 203 किलोग्राम भार वर्ग का वजन उठाकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल