1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मियामी ओपन : सानिया-हिंगिस ने जीता युगल खिताब

मियामी ओपन : सानिया-हिंगिस ने जीता युगल खिताब

 Written By: IANS
 Published : Apr 06, 2015 01:29 pm IST,  Updated : Apr 06, 2015 01:36 pm IST

मियामी: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्डरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने रूसी जोड़ी एकातेरिनी मकारोवा और एलेने वेस्नीना को 7-5, 6-1 से हरकार मियामी ओपना का युगल खिताब जीत लिया। सानिया मिर्जा का

- India TV Hindi

मियामी: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्डरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने रूसी जोड़ी एकातेरिनी मकारोवा और एलेने वेस्नीना को 7-5, 6-1 से हरकार मियामी ओपना का युगल खिताब जीत लिया। सानिया मिर्जा का यह 25वां युगल डब्ल्यूटीए खिताब है। दूसरी वरीय मकारोवा और वेस्नीना ने रविवार को हुए इस खिताबी मुकाबले में अच्छी शुरुआत की और पहले सेट में 5-2 की बढ़त हासिल करने में कामयाब रहीं।

शीर्ष वरीय सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने हालांकि इसके बाद मजबूत वापसी की पहला सेट 7-5 से जीतने के साथ-साथ दूसरे सेट में भी 3-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद इस जोड़ी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

हिंगिस ने जीत के बाद कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि खराब शुरुआत के बाद भी हमने आत्मविश्वास नहीं खोया और यह विश्वास हमेशा अपने अंदर कायम रखा कि हम एक अच्छी टीम हैं।"

हिंगिस के अनुसार, "निश्चित तौर पर रूसी जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन पिछड़ने के बाद हमने योजनाबद्ध तरीके से एक-एक अंक अर्जित करने का प्रयास शुरू किया ।"

दूसरी ओर सानिया ने कहा, "हम लगातार एक दूसरे को कह रहे थे कि इस संघर्ष का आनंद उठाया जाए। पिछले हफ्ते हमने कई मैच आसानी से जीते, लेकिन यहां हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। इस कारण हम शुरू में थोड़ा परेशान भी हो गए थे।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल