1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मिजोरम में जल्द ही होगा फीफा प्रमाणित फुटबॉल मैदान

मिजोरम में जल्द ही होगा फीफा प्रमाणित फुटबॉल मैदान

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2020 10:44 pm IST,  Updated : Jun 27, 2020 10:44 pm IST

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शनिवार को कहा कि राज्य में जल्द ही असम सीमा के निकट कोलासिब शहर में फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान होगा।

मिजोरम में जल्द ही...- India TV Hindi
मिजोरम में जल्द ही होगा फीफा प्रमाणित फुटबॉल मैदान Image Source : GETTY IMAGES

आइजोल। मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे ने शनिवार को कहा कि राज्य में जल्द ही असम सीमा के निकट कोलासिब शहर में फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान होगा।

रॉयटे ने कोलासिब में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) खेल अकादमी के निर्माण कार्य और वहां फुटबॉल मैदान के कृत्रिम टर्फ बिछाने के मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘‘मिजोरम में जल्द ही अपना फीफा द्वारा प्रमाणित फुटबॉल मैदान होगा। ’’ 

उन्होंने साथ ही कहा कि फुटबॉल के अलावा तीन अन्य खेलों को भी साइ की निर्माणाधीन खेल अकादमी में शामिल किया जायेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल