''जानवर'' नाम से मशहूर Mixed Martial Art फ़ाइटर एंड्रू व्हाइटनी ने पिछले हफ़्ते अपने नाम के अनुरुप जानवरों जैसा बर्ताव करते हुए सबको चौंका। ये बर्ताव उसने अपने विरोधी के साथ नहीं बल्कि बेचारी एक रिंग लड़की के साथ किया।
दरअसल हुआ ये कि टाइटन फ़ाइट चैंपियनशिप में व्हाइटनी को तब ग़ुस्सा आ गया जब जजों ने फ़ैसला उसके ख़िलाफ़ कर दिया। व्हाइटनी इसके पहले लग़ातार चार मुक़ाबले जीत चुका था और उसे उम्मीद थी कि उसकी जीत का सिलसिला यहां भी जारी रहेगा लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
जजों ने जैसे ही फ़ैसला सुनाया व्हाइटनी को ग़ुस्सा आ गया और उसने ग़ुस्से में बाएं हाथ से पीछे खड़ी रिंग गर्ल को घूंसा जड़ दिया। घूंसा लड़की के जबड़े पर लगा।
लड़की को जैसे ही घूंसा पड़ा कैमरा विजेता फ़ाइटर शारीपोव की तरफ़ घूम गया इसलिये ये पता नहीं लग सका कि लड़की का आख़िर हुआ क्या।