1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मुंबई की बारिश से परेशान हुआ भारतीय हॉकी टीम का खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

मुंबई की बारिश से परेशान हुआ भारतीय हॉकी टीम का खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर लगाई मदद की गुहार

 Edited By: IANS
 Published : Aug 06, 2020 05:35 pm IST,  Updated : Aug 06, 2020 05:35 pm IST

युवराज ने अपने ट्वीट को बृह्न्न मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है और अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की है।

hockey, hockey india, mumbai rains, Yuvraj Walmiki- India TV Hindi
Yuvraj Walmiki Image Source : TWITTER

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज और उनके भाई देवेंदर वाल्मीकि ने भारी बाारिश के बाद घर में पानी घुस जाने को लेकर मुंबई प्रशासन से मदद मांगी है। युवराज ने बुधवार को अपने फ्लैट का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने घर से पानी निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा, " क्या कोई है जो मदद कर सकता है..मेरा घर तैर रहा है..कृपया मदद करें।"

युवराज ने अपने ट्वीट को बृह्न्न मुंबई नगर निगम और महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है और अपनी बात उन तक पहुंचाने की कोशिश की है।

युवराज के भाई देवेंद्र ने कहा, " यह एक आपात स्थिति है, यह विनम्र निवेदन है बृह्न््न मुंबई नगर निगम, आदित्य ठाकरे। कृपया मरीन लाइन्स में घर पर जल जमाव से बचाने में मदद करें। मेरे परिवार ने स्थानीय वार्ड तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई भी आने के लिए तैयार नहीं है। मैं हॉकी मैचों के लिए नीदरलैंड्स में हूं।"

युवराज और देवेंद्र, दोनों भाई विश्व कप और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल