1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबॉल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी

मेरा पुरस्कार लड़कियों को फुटबॉल में आने के लिए प्रेरित करेगा : बेमबेम देवी

 Reported By: IANS
 Published : Jan 28, 2020 11:07 am IST,  Updated : Jan 28, 2020 11:07 am IST

39 वर्षीय बेमबेम ने कहा, "यह भारत में महिला फुटबॉल की पहचान के लिए है। यह उन सभी के लिए आखें खोलने वाला है जो मानते हैं कि आप भारत में महिला फुटबॉल नहीं खेल सकते।"

Bembem Devi- India TV Hindi
Bembem Devi Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| पद्मश्री पुरस्कार पाने वाली पहली महिला फुटबॉल खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी ने अपना पुरस्कार देश की महिला फुटबॉल को समर्पित किया है और कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इससे कई लड़कियां इसमें आगे आएंगी। पूर्व भारतीय कप्तान को 2017 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

39 वर्षीय बेमबेम ने कहा, "यह भारत में महिला फुटबॉल की पहचान के लिए है। यह उन सभी के लिए आखें खोलने वाला है जो मानते हैं कि आप भारत में महिला फुटबॉल नहीं खेल सकते। मुझे उम्मीद है कि यह सभी लड़कियों और उनके माता-पिता को यह विश्वास दिलाएगा कि आप भी इस खेल में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "इस साल भारत में अंडर-17 महिला विश्व कप होने हैं। यह पद्मश्री पुरस्कार इसमें खेलने वाली लड़कियों के लिए है और उनके लिए है जो कुछ साल बाद यह खेल खेलेंगी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल