1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक: दीपा करमाकर

मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक: दीपा करमाकर

 Written By: IANS
 Published : Apr 19, 2016 04:37 pm IST,  Updated : Apr 19, 2016 04:37 pm IST

रियो दि जिनेरियो: ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी दीपा करमाकर ने कहा कि उनकी नजरें अब अगस्त मंे रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने पर लगी है ।

dipa karmakar- India TV Hindi
dipa karmakar

रियो दि जिनेरियो: ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली भारत की पहली महिला जिम्नास्ट बनी दीपा करमाकर ने कहा कि उनकी नजरें अब अगस्त मंे रियो ओलंपिक में पदक हासिल करने पर लगी है । दीपा ने ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में कल 52.698 अंक लेकर रियो ओलंपिक में कलात्मक जिम्नास्टिक में क्वालीफाई किया।

दीपा ने अंतरराष्ट्रीय जिम्नास्टिक महासंघ के आधिकारिक फेसबुक पेज पर कहा , स्वर्ण पदक जीतने से अच्छा कोई अनुभव नहीं होता। मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना है। उसने रियो ओलंपिक से पहले वोल्ट्स फाइनल्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा , मेरा अगला लक्ष्य ओलंपिक पदक जीतना है।

दीपा ने रियो ओलंपिक एरेना में महिलाओं के वोल्ट्स फाइनल्स में पहला स्थान हासिल किया। उसने 2008 ओलंपिक की रजत पदक विजेता उजबेकिस्तान की ओकसाना सी को हराया। आजादी के बाद से भारत के 11 पुरूष जिम्नास्ट ओलंपिक में भाग ले चुके हैं लेकिन पहली बार कोई भारतीय महिला ओलंपिक में दिखेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल