1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. BREAKING: NADA ने दी पहलवान नरसिंह यादव को क्लीन चिट

BREAKING: NADA ने दी पहलवान नरसिंह यादव को क्लीन चिट

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 01, 2016 05:48 pm IST,  Updated : Aug 01, 2016 07:01 pm IST

डोपिंग मामले में फंसे भारतीय पहलवान नरसिंह यादव को राष्ट्रीय डोपिंग एजेंसी नाडा ने क्लीन चिट दे दी है। नाडा के इस फैसले के बाद ही नाडा ऑफिस के बाहर नरसिंह के प्रशंसकों ने खुशियां मनाईं।

Narsingh Yadav
- India TV Hindi
Narsingh Yadav

नई दिल्ली: राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने पहलवान नरसिंह यादव पर लगा अस्थायी प्रतिबंध हटा लिया है। नाडा ने सोमवार को इसकी घोषणा की। गौरतलब है कि इसी महीने इससे पहले डोप टेस्ट में स्टेरॉयड के सेवन का दोषी पाए जाने के बाद नाडा ने नरसिंह पर अस्थायी प्रतिंबध लगा दिया था।

प्रतिंबध हटने के बाद नरसिंह के पांच अगस्त से शुरू हो रहे रियो ओलम्पिक-2016 खेलों में हिस्सा लेने की संभावना बढ़ गई है। नरसिंह ने 74 किलोग्राम भारवर्ग में भारत को ओलम्पिक कोटा दिलाया था, लेकिन डोपिंग में फंसने के बाद उनके रियो जाने पर सावलिया निशान लग गए थे। नाडा ने सोमवार को कहा कि नरसिह की छवि खराब करने की कोशिश की गई तथा संदेह का लाभ देते हुए उनसे प्रतिबंध हटाया गया है।

 

https://twitter.com/ANI_news/status/760081670972313600

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल