1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल और जोकोविच

इटालियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे नडाल और जोकोविच

 Edited By: IANS
 Published : May 14, 2021 07:50 am IST,  Updated : May 14, 2021 07:50 am IST

नौ बार के विजेता नडाल पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन अगले दोनों सेटों में उन्होंने वापसी की और जीत हासिल की। नडाल 16वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

Rafeal Nadal, Novak Djokovic, quarter-finals, Italian Open- India TV Hindi
Rafeal Nadal and Novak Djokovic Image Source : TWITTER/ATP/NOVAK DJOKOVIC

स्पेन के राफेल नडाल और सर्बिया के नोवाक जोकोविच प्री क्र्वाटर फाइनल के अपने-अपने मुकाबले जीत गुरुवार को इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। नडाल ने 13वीं सीड डेनिस शापोवालोव को साढ़े तीन घंटे तक चले मुकाबले में 3-6, 6-4, 7-6(3) से हराया और अंतिम-8 में प्रवेश किया।

नौ बार के विजेता नडाल पहले सेट में पिछड़ गए थे लेकिन अगले दोनों सेटों में उन्होंने वापसी की और जीत हासिल की। नडाल 16वीं बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें- ऋषभ पंत बन सकते हैं भारतीय टीम के कप्तान, सुनील गावस्कर ने की भविष्यवाणी

दूसरी तरफ, जोकोविच ने एलेजांद्रो डेविडोविक फोकिना को लगातार सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जोकोविच 15वीं बार टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में सफल रहे हैं। जोकोविच ने पांच बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।

नडाल और जोकोविच के अलावा ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने इटली के मातेओ बेरेटिनी को 7-6(3), 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

फेडेरिको डेलबोनिस ने फेलिक्स अगुर एलियासिमे को 6-1, 7-6 से हराया जबकि अमेरिका के रिएली ओपेलका ने रूस के अस्लान कारात्सेव को 7-6, 6-4 से हराया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल