1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को हराकर नडाल बने इटालियन ओपन चैंपियन

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को हराकर नडाल बने इटालियन ओपन चैंपियन

 Reported By: IANS
 Published : May 17, 2021 08:36 am IST,  Updated : May 17, 2021 08:36 am IST

स्पेन के राफेल नडाल ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का रविवार को खिताब जीत लिया।

वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच...- India TV Hindi
वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच को हराकर नडाल बने इटालियन ओपन चैंपियन Image Source : AP

रोम| स्पेन के राफेल नडाल ने विश्व के नंबर-1 खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल वर्ग का रविवार को खिताब जीत लिया। नडाल ने बेहद कठिन मुकाबले में जोकोविच को दो घंटे 49 मिनट तक चले इस मुकाबले में 7-5, 1-6, 6-3 से हराकर इटालियन ओपन का खिताब अपने नाम किया।

नडाल और जोकोविच के बीच छठी बार इटालियन ओपन का खिताबी मुकाबला खेला गया जिसमें स्पेनिश खिलाड़ी ने सर्बियाई खिलाड़ी को पराजित किया। नडाल 12वीं बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे थे और उन्होंने 10वीं बार यह खिताब जीता। नडाल ने इसके साथ ही जोकोविच के 36 एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब जीतने की बराबरी कर ली।

नडाल ने कड़े मुकाबले में पहला सेट अपने नाम किया जबकि दूसरे सेट में जोकोविच ने एकतरफा अंदाज में इस सेट को जीता। तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन अंत में नडाल ने नंबर-1 खिलाड़ी को मात दी। जोकोविच ने इस मैच में पांच एस लगाए और चार बेजां भूलें की, जबकि नडाल ने तीन एस लगाए और सिर्फ एक बेजां भूल की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल