1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मैड्रिड ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे राफेल नडाल

मैड्रिड ओपन के तीसरे दौर में पहुंचे राफेल नडाल

 Reported By: IANS
 Published : May 06, 2021 01:34 pm IST,  Updated : May 06, 2021 01:34 pm IST

वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपना 18 वां जन्मदिन मना रहे कार्लोस अल्कारे को हराकर जारी मैड्रिड ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली।

Tennis- India TV Hindi
Tennis Image Source : TWITTER/ATP TOUR

मैड्रिड| वर्ल्ड नंबर-2 स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल ने अपना 18 वां जन्मदिन मना रहे कार्लोस अल्कारे को हराकर यहां जारी मैड्रिड ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉप सीड नडाल ने अल्कारेज को 6 -1, 6 -2 से पराजित किया।

तीसरे दौर में अब नडाल का सामना क्वालीफायर आस्ट्रेलिया के एलेक्सी पोपरीन और 14 वीं सीड जेनिक सिनर के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

नडाल ने पहले सेट में ही में ही 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद उन्होंने इस सेट में 15 में से 12 अंक अर्जित किए। स्पेनिश खिालाड़ी ने इसके बाद दूसरे सेट में भी अपनी लय कायम रखते हुए आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल