1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे नडाल, वावरिंका बाहर

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे नडाल, वावरिंका बाहर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 03, 2020 12:40 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 12:40 pm IST

लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है।

फ्रेंच ओपन के चौथे दौर...- India TV Hindi
फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंचे नडाल, वावरिंका बाहर Image Source : PTI

पेरिस| लाल बजरी के बादशाह स्पेन के राफेल नडाल ने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली है। वहीं, 2015 के विजेता स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

अपने 20वें ग्रैंड स्लैम खिताब की तलाश में लगे नडाल ने शुक्रवार को फिलिपे चार्टर कोर्ट पर खेल गए मैच में इटली के स्टेफानो ट्रावागिला को सीधे सेटों में 6-1, 6-4, 6-0 से मात दी। यह मैच एक घंटे 35 मिनट तक चला।

इस बड़ी वजह के चलते बिग बैश लीग छोड़ सकते हैं डेविड वॉर्नर, मैनेजर ने किया खुलासा

मैच के बाद नडाल ने कहा, "काफी सारे महीने बिना टेनिस के बिताने के बाद हम लोग अजीब स्थिति में हैं, खासकर मेरे लिए क्योंकि मैं अमेरिका ओपन में नहीं खेला था। मुझे नहीं पता कि यह पॉजिटिव था या निगेटिव। लेकिन मैं पॉजिटिव चीजों की तरफ देखता हूं। मैंने स्टेफानो जैसे खिलाड़ी के सामने अच्छा खेल खेला और जीत हासिल की।"

अगले दौर में नडाल का सामना अमेरिका के सेबास्टियन कोर्डा से होगा। वहीं अन्य पुरुष एकल वर्ग के एक और मैच में वावरिंका को उलटफेर का शिकार होना पड़ा। उन्हें वाल्डकार्ड से आए विश्व के 239 नंबर के खिलाड़ी ह्यूगो गैस्टन ने 2-6, 6-3, 6-3, 4-6, 6-0 से हरा दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल