1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. अमेरिकी ओपन: पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में नाओमी ओसाका

अमेरिकी ओपन: पहली बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में नाओमी ओसाका

 Reported By: IANS
 Published : Sep 06, 2018 04:37 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 04:37 pm IST

जापान की 20 साल की खिलाड़ी ओसाका का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मेडिसन कीज से होगा।

नाओमी ओसाका- India TV Hindi
नाओमी ओसाका Image Source : AP

न्यूयॉर्क: जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने अच्छे प्रदर्शन को जारी रखते हुए अपने करियर के पहले ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। ओसाका ने अमेरिकी ओपन में महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में यूक्रेन की लेसिया सुरेंको को मात दी। ओसाका ने क्वार्टर फाइनल में सुरेंको को केवल 58 मिनट के भीतर ही सीधे सेट में 6-1, 6-1 से मात देकर अंतिम-4 में जगह बना ली। 

जापान की 20 साल की खिलाड़ी ओसाका का सामना अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की मेडिसन कीज से होगा। मेडिसन ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6-4, 6-3 से मात दी।

मैच के बाद ओसाका ने कहा, "मैं बेहद घबराई हुई थी। मेरा शरीर कांप रहा था। इसलिए, मैं खुश हूं कि मैंने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल