1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना महामारी के बीच असम में बाढ़ प्रभावित लोगो पर ध्यान देने की जरूरत - सुनील छेत्री

कोरोना महामारी के बीच असम में बाढ़ प्रभावित लोगो पर ध्यान देने की जरूरत - सुनील छेत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 17, 2020 04:32 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 04:32 pm IST

बाढ़ से अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राज्य के 26 जिलों में करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Sunil Chhetri- India TV Hindi
Sunil Chhetri Image Source : TWITTER

नई दिल्ली| भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम पर तुरंत ध्यान देने और सहायता दिये जाने की जरूरत है क्योंकि यहां कई जलमग्न जिलों में लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग विस्थापित हो चुके हैं।

बाढ़ से अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राज्य के 26 जिलों में करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क भी करीब 90 प्रतिशत जलमग्न हो चुका है। देश में कोविड-19 महामारी के बीच सभी का ध्यान इस विपदा की ओर कराते हुए छेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘प्रार्थनाओं के साथ, असम की ओर ध्यान दिये जाने की जरूरत और बाढ़ से उबरने के लिये मदद की जरूरत है। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘इस विपदा में काफी जान जा चुकी हैं, जिसमें लोग और जानवर शामिल है और मैं सिर्फ उम्मीद ही कर सकता हूं कि इनकी संख्या बढ़े नहीं। ’’ खेल जगत से असम में बाढ़ की ओर ध्यान दिलाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल