1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. AFI ने नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की

AFI ने नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 30, 2021 07:29 pm IST,  Updated : Jun 30, 2021 07:29 pm IST

यह 2018 के बाद चौथा अवसर है जबकि चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गयी है।

Neeraj Chopra nominated for Khel Ratna by AFI- India TV Hindi
Neeraj Chopra nominated for Khel Ratna by AFI Image Source : GETTY

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार भाला फेंक के एथलीट नीरज चोपड़ा के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिये की है।

23 वर्षीय चोपड़ा के नामांकन से पहले ओडिशा सरकार ने फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की इसी पुरस्कार के लिये सिफारिश की थी।

यह 2018 के बाद चौथा अवसर है जबकि चोपड़ा के नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गयी है।

सरकारी सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, "पुरस्कार समिति ने इस वर्ष खेल रत्न के लिये नीरज के नाम की सिफारिश की है।"

चोपड़ा को 2018 में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस साल भी उनके नाम की सिफारिश खेल रत्न के लिये की गयी थी।

हिमा को टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने पर हिम्मत नहीं हारने को कहा: कीरेन रीजीजू

चोपड़ा ने जनवरी 2020 में ही तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर दिया था। वह अभी यूरोप में ओलंपिक की तैयारियां कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल